Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Gaur Ki Aavaj — यहाँ विज्ञापन दें
Gaur Ki Aavaj — यहाँ विज्ञापन दें

सड़क हादसें में दो युवकों की मौत,तीसरा गंभीर

गोसाईगंज गौर की आवाज  संवाद सूत्र सुलतानपुर। थाना क्षेत्र में बीती रात ट्रैक्टर और अपाचे बाइक के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा…

सड़क हादसें में दो युवकों की मौत,तीसरा गंभीर
सड़क हादसें में दो युवकों की मौत,तीसरा गंभीर

गोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद सूत्र सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बसौढ़ी के पास उस समय हुआ, जब तीन युवक बाइक से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक का उपचार किया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया।

    ट्रैक्टर से टकराने के बाद मची चीख-पुकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी बच्चन निषाद (21), नितिन (23) और विनोद (22) मंगलवार तड़के बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। तीनों बसौढ़ी के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की और पुलिस को सूचना दी।

      अस्पताल में एक युवक ने तोड़ा दम

हादसे में बच्चन निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नितिन और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनोद का उपचार शुरू किया गया। इस प्रकार दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई और तीसरा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारों में शोक का माहौल बना हुआ है।

ट्रैक्टर चालक की तलाश, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि बाइक से टक्कर होने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।