Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Gaur Ki Aavaj — यहाँ विज्ञापन दें
Gaur Ki Aavaj — यहाँ विज्ञापन दें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, कई मजदूर घायल,10 लखनऊ रेफर

हलियापुर गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। रामपुर बबुआन के पास किलोमीटर 86 पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर…

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, कई मजदूर घायल,10  लखनऊ रेफर
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, कई मजदूर घायल,10 लखनऊ रेफर

हलियापुर गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। रामपुर बबुआन के पास किलोमीटर 86 पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 38 मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को लखनऊ रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में इलाज कराया गया।

             चालक को नींद आने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिले से मजदूरों को लेकर बस संख्या BR03PA6789 बाराबंकी के ईंट-भट्ठे पर जा रही थी। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस डिवाइडर तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई। अचानक हुए हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में महिलाएं और छोटे बच्चे भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

         यूपीडा और पुलिस ने चलाया राहत अभियान

सूचना मिलते ही यूपीडा की बचाव टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायलों को कुमारगंज स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह, सीओ आशुतोष कुमार और तहसीलदार गुलाब सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

   संतोष और उसकी छह वर्षीय बेटी समेत कई गंभीर

हादसे में संतोष (25), उसकी छह वर्षीय बेटी नेहा, रिंकी, वाल्मीकि, राज, सोनम, शोभा, बजरंगी, बब्लू, अरविंद और आशा देवी समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। इन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। वहीं धनंजय (15), परमीत (15), मनोज (16), प्रमोद (10), राखी (5), उपादेवी (45), विगो (18), धीरज (16), पार्वती (30), चांदनी (12), गौतम (2), विद्या (5), विकास (6), सुलेखा (40), दिलीप (30), संजू देवी (25), पवन (28), प्रीति (22), रोहित (14), सोहित (12) और शिवकुमार (55) समेत अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया। इनमें अधिकांश बिहार के नवादा जिले के निवासी बताए गए हैं।

ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहे थे सभी

बस में सवार मजदूर राकेश के अनुसार, बस में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 200 लोग सवार थे। सभी मजदूरी करने के लिए बाराबंकी की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों की मदद में जुटी रहीं।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।