सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता खुशबू सिंह के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शारदा प्रसाद मिश्र, सचिव सूर्यनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करुणाशंकर पांडेय, उपाध्यक्ष शालिनी तिवारी, पूर्व अध्यक्ष करुणाशंकर द्विवेदी, नरोत्तम शुक्ल, पूर्व सचिव बद्री प्रसाद पांडेय, अशोक यादव, संदीप पांडेय, अरविंद सिंह राजा, रणशेर सिंह, जयंत मिश्र, अनिल मिश्र, जितेंद्रनाथ मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, अशोक शुक्ल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा, दी श्रद्धांजलि
सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता खुशबू सिंह के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में उपस्थित…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।