जौनपुर गौर की आवाज उमेश कुमार सिंह । मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की पहल पर जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। डीपीआरओ नवीन सिंह ने बताया कि अभियान के तहत सभी 21 विकास खण्डों में 50-50 सफाई कर्मियों की क्लीनिंग टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सोमवार को जलालपुर विकासखण्ड के त्रिलोचन महादेव परिसर से सीडीओ ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आधार है। इस दौरान पांच सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। सीडीओ के अनुसार, भ्रमण के दौरान गांव में गंदगी मिलने पर संबंधित ब्लॉक की टास्क फोर्स नाली, खड़ंजा, संपर्क मार्ग, पंचायत भवन, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों की सफाई सुनिश्चित करेगी। सभी सहायक विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है और हर शनिवार चिह्नित स्थलों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
स्वच्छ जौनपुर-स्वस्थ अभियान शुरू, हर ब्लॉक में बनेगी क्लीनिंग टास्क फोर्स
जौनपुर गौर की आवाज उमेश कुमार सिंह । मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की पहल पर जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। डीपीआरओ नवीन सिंह ने बताया कि अभियान के तहत सभी 21 विकास…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।