कुड़वार गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिपाही दिव्यांश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। सिपाही के सिर में चोट आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी सिपाही दिव्यांश गुप्ता दुर्गा पूजा के दौरान ड्यूटी के लिए कुड़वार आए थे। बुधवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने साथी अरुण पांडे के साथ बाइक से कुड़वार थाने लौट रहे थे। इसी दौरान थाने के सामने सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिव्यांश गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायल सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया।वहीं, पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में सिपाही गंभीर घायल, लखनऊ रेफर
कुड़वार गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिपाही दिव्यांश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।