Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

धम्मौर गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर। ससुराल जा रहे एक युवक की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। धम्मौर थाना क्षेत्र में उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट…

ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

धम्मौर गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर। ससुराल जा रहे एक युवक की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। धम्मौर थाना क्षेत्र में उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की जान चली गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।  

     ट्रेलर से टकराई बाइक, मौके पर मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात युवक बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान धम्मौर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

                         मोर्चरी में रखा गया था शव

हादसे के बाद युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके चलते शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी थी। बुधवार सुबह युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। 

                 कारोमी गांव का निवासी था युवक

मृतक की पहचान कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कारोमी गांव निवासी पहाड़ी पाल, पुत्र अभय राजपाल के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। गांव के प्रधान महताब आलम भी परिजनों के साथ थाने पहुंचे।         पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

धम्मौर थानाध्यक्ष केके त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। युवक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।