Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

एक्सईएन हत्याकांड में सुनवाई 30 को

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। जल निगम के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की हत्या के मामले में  एडीजे द्वितीय राकेश पांडेय की अदालत ने बचाव पक्ष को सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए अंतिम अवसर…

एक्सईएन हत्याकांड में सुनवाई 30 को
एक्सईएन हत्याकांड में सुनवाई 30 को

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। जल निगम के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की हत्या के मामले में  एडीजे द्वितीय राकेश पांडेय की अदालत ने बचाव पक्ष को सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए अंतिम अवसर दिया है। अभियोजन पक्ष के वकील अरविंद सिंह राजा ने बताया कि कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 अक्टूबर की तिथि तय की है।  17 अगस्त 2024 को अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की शहर के विनोवापुरी मुहल्ले में किराए के मकान में हत्या कर दी गई थी। मामले में जल निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व एक अन्य आरोपित प्रदीप राम के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी होने के बाद कोर्ट ने बचाव पक्ष को सफाई साक्ष्य पेश करने का आदेश दिया है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।