दीदारगंज गौर की आवाज ब्यूरो मो सफदर खान (आजमगढ़)। न्यू चौक दीदारगंज में मंगलवार को जय मां दुर्गा रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। रामलीला शुरू होते ही जय श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे।समिति के अध्यक्ष रणजीत यादव रानू के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। समिति के कोषाध्यक्ष पवन कुमार यादव और कोसा अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार प्रयास कर रहे हैं।समिति की ओर से बताया गया कि आगामी एक नवंबर को भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। मेला अध्यक्ष एवं खरसहन के ग्राम प्रधान दिलीप कुमार यादव ने बताया कि मेले को यादगार बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।रामलीला और मेले के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर रामलीला का आनंद लेंगे और मेले में सहभागिता करेंगे।
न्यू चौक में रामलीला शुरू, एक नवंबर को लगेगा मेला
दीदारगंज गौर की आवाज ब्यूरो मो सफदर खान (आजमगढ़)। न्यू चौक दीदारगंज में मंगलवार को जय मां दुर्गा रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। रामलीला शुरू होते ही जय श्रीराम के जयघोष…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।