Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

हाईवे पर ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

गोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बसौढ़ी के पास मंगलवार को ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे…

हाईवे पर ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
हाईवे पर ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

गोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बसौढ़ी के पास मंगलवार को ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दोनों युवकों की मौत से महमूदपुर गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी बच्चन निषाद, नितिन और विनोद मंगलवार को बाइक से सुलतानपुर शहर जा रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बसौढ़ी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बच्चन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उपचार के दौरान नितिन ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे घायल विनोद की हालत गंभीर बताई जा रही है।बच्चन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी बहन ज्ञानती की शादी 29 नवंबर को तय है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में घर के बेटे की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। बच्चन के भाई राहुल और प्रिंस हैं। परिवार में बहनें रोली, सुंदरी और रिंकी भी हैं। मां जानकी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं, नितिन नौ भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। उसके भाई सूर्यजीत, जीतलाल, लालजी, सुग्रीव, सत्यम, प्रांचल और परमीश हैं। सबसे छोटी बहन खुशी है। नितिन की मौत से मां रामावती समेत परिवार के लोग सदमे में हैं। दोनों युवक मजदूरी कर परिवार का सहारा बनते थे। थाना प्रभारी अखण्डदेव मिश्रा ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।बच्चन के भाई राहुल की तहरीर पर ट्रैक्टर और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।