फूलपुर गौर की आवाज ब्यूरो मो सफदर खान (आजमगढ़)। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने में योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर हुसैन को मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। संस्था ने समारोह आयोजित कर उनकी निस्वार्थ सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें अवार्ड प्रदान किया।जाकिर हुसैन वर्ष 2019 से अल-फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) के माध्यम से गरीब और असहाय मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने की मुहिम चला रहे हैं। संस्था देश के विभिन्न शहरों के साथ विदेशों में भी जरूरतमंद मरीजों की मदद कर चुकी है।कोरोना महामारी के दौरान भी जाकिर हुसैन और उनकी टीम ने हजारों जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई थी। इसके अलावा वह शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को लेकर भी सक्रिय रहते हैं।संस्था के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अल-फलाह फाउंडेशन अब तक करीब 932 गंभीर मरीजों को कई हजार यूनिट रक्त उपलब्ध करा चुका है।आजमगढ़, जौनपुर, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, बिहार और उत्तराखंड समेत कई क्षेत्रों में संस्था सेवाएं दे रही है। सम्मान मिलने पर शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने जाकिर हुसैन को बधाई दी।
मुफ्त रक्त उपलब्ध कराने वाले जाकिर हुसैन सम्मानित
फूलपुर गौर की आवाज ब्यूरो मो सफदर खान (आजमगढ़)। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने में योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर हुसैन को मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से सम्मानित…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।