कोतवाली देहात गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र के दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय के पास सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद घटना हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।जानकारी के अनुसार, डब्लू चौबे (42) और विजय जायसवाल (30) सोमवार रात करीब नौ बजे भंडारे में शामिल होने के बाद दूबेपुर पहुंचे थे। दोनों एक दुकान पर बैठे थे, तभी अचानक उन्हें उल्टी होने लगी और वे गिर पड़े। विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डब्लू को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद सोशल मीडिया पर सड़क हादसे में दोनों की मौत होने की खबरें प्रसारित होने लगीं, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले थे। विजय आर्केस्ट्रा पार्टी से जुड़ा था, जबकि डब्लू जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता था।सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। कोतवाल धर्मवीर सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
संदिग्ध हालात में दो दोस्तों की मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
कोतवाली देहात गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र के दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय के पास सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद घटना हुई।…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।