Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

सुदामा चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालु, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

कूरेभार गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।ढेसरुआ गांव में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य राकेशजी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न…

सुदामा चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालु, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा संपन्न
सुदामा चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालु, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

कूरेभार गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।ढेसरुआ गांव में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य राकेशजी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए।

         भक्ति, प्रेम और सदाचार का दिया संदेश

कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को परोपकार और ईश्वर की भक्ति में लगाना चाहिए। कथा के दौरान स्यमंतक मणि, भगवान श्रीकृष्ण के आठ विवाह और 16,100 कन्याओं को मुक्त कराने से जुड़े प्रसंगों का भी वर्णन किया गया।

                सच्ची मित्रता में नहीं होता भेदभाव

श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए आचार्य राकेशजी महाराज ने कहा कि सच्ची मित्रता में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मित्र सुदामा की आर्थिक स्थिति को समझते हुए बिना मांगे ही उनकी गरीबी दूर कर दी। यह प्रसंग निस्वार्थ प्रेम, मित्रता और सहायता की प्रेरणा देता है। 

                  28 अक्टूबर को होगा भंडारा 

यह श्रीमद्भागवत कथा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष एवं ढेसरुआ के पूर्व प्रधान दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर आयोजित की गई। आयोजक राज कुँवर राजन सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को शाम को महाप्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने  आ रहे  है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।