जौनपुर गौर की आवाज उमेश कुमार सिंह।आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। इस दौरान बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया और भीड़ नियंत्रण व दंगा निरोधक उपकरणों के इस्तेमाल की प्रक्रिया समझाई गई। एएसपी ने जवानों को सतर्कता, संयम और समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके बाद अर्दली रूम में विभागीय प्रकरणों की समीक्षा की और पुलिस लाइन कार्यालयों में अभिलेख व साफ-सफाई की जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, एएसपी ग्रामीण ने परेड का किया निरीक्षण
जौनपुर गौर की आवाज उमेश कुमार सिंह।आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।