Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

कढ़ाई पलटने से रेस्टोरेंट में लगी आग, 20 हजार का सामान जला

मोतिगरपुर गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)।चौक स्थित अमन रेस्टोरेंट में बुधवार शाम समोसे बनाने के दौरान कढ़ाई पलटने से तेल में आग लग गई। चूल्हे से उठीं लपटें दुकान के ऊपर लगे छप्पर तक पहुंच गईं। आग…

कढ़ाई पलटने से रेस्टोरेंट में लगी आग, 20 हजार का सामान जला
कढ़ाई पलटने से रेस्टोरेंट में लगी आग, 20 हजार का सामान जला

मोतिगरपुर गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)।चौक स्थित अमन रेस्टोरेंट में बुधवार शाम समोसे बनाने के दौरान कढ़ाई पलटने से तेल में आग लग गई। चूल्हे से उठीं लपटें दुकान के ऊपर लगे छप्पर तक पहुंच गईं। आग देखकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और मिलकर आग बुझाई। हादसे में करीब 20 हजार रुपये की खाद्य सामग्री और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

             समोसे निकालते समय पलटी कढ़ाई

जानकारी के अनुसार, संतोष मोदनवाल मोतिगरपुर चौक पर अमन रेस्टोरेंट के नाम से चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह समोसे निकालने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म कर रहे थे। इसी दौरान कढ़ाई पलट गई और गर्म तेल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें दुकान के ऊपर लगे छप्पर तक पहुंच गईं।

               दूध, तेल और खाद्य सामग्री जली

दुकान में आग लगते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही देर में लपटों पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा करीब 20 लीटर दूध, रिफाइंड तेल, समोसे और अन्य खाद्य सामग्री जलकर नष्ट हो चुकी थी।

        दुकानदार ने बताया 20 हजार का नुकसान

दुकानदार संतोष मोदनवाल के मुताबिक, आग लगने से करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।