Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति घायल,चालक फरार

चांदा गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के मदारडीह में बुधवार देर शाम अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी दाहिनी जांघ की हड्डी टूट…

अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति घायल,चालक फरार
अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति घायल,चालक फरार

चांदा गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के मदारडीह में बुधवार देर शाम अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी दाहिनी जांघ की हड्डी टूट गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के मुजाही सैफाबाद निवासी मिट्ठू पुत्र ललई किसी काम से मदारडीह गए थे। इसी दौरान वह अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी।

       प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मिट्ठू को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले गए। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान उनकी दाहिनी जांघ की हड्डी टूटने की जानकारी सामने आई। चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए।

                    चालक की पहचान नहीं

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक के फरार होने से वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल ट्रैक्टर और उसके चालक के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों और चालक की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।