शिवगढ़ गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर। थाना पुलिस ने एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .303 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधौर शमशेरगंज निवासी शाहरूख (25) पुत्र वकील अहमद उर्फ मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए विधिक कार्रवाई की है।
ज्ञानीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को ज्ञानीपुर तिराहे से दिलावलपुर रोड के पास गिरफ्तार किया गया। वह शिवगढ़ थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 104/26 में वांछित था। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज है। तलाशी के दौरान उसके पास से .303 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला।
प्रतापगढ़ से चंदौली तक दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने में वर्ष 2017, 2020 और 2021 में मुकदमे दर्ज हुए थे। इसके अलावा चंदौली जिले के सैयदराजा थाने में वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है। शिवगढ़ थाने का मौजूदा मुकदमा मिलाकर पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास में कुल पांच मुकदमों का उल्लेख किया है। न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने 28 अक्टूबर 2026 को आरोपी को सुल्तानपुर स्थित न्यायालय में पेश किया।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल श्यामनरायन, कांस्टेबल रमेश साहू, मोनू प्रजापति और महिला कांस्टेबल पूनम शामिल रहीं।
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।