Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

अन्नपूर्णालय के शुभारंभ पर सम्मानित हुए समाजसेवी, थानाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

मोतिगरपुर गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के ढेमा स्थित केआर इंटरनेशनल स्कूल में नवनिर्मित कैंटीन ‘अन्नपूर्णालय’ का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।…

अन्नपूर्णालय के शुभारंभ पर सम्मानित हुए समाजसेवी, थानाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
अन्नपूर्णालय के शुभारंभ पर सम्मानित हुए समाजसेवी, थानाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

मोतिगरपुर गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के ढेमा स्थित केआर इंटरनेशनल स्कूल में नवनिर्मित कैंटीन ‘अन्नपूर्णालय’ का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतिगरपुर के थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने फीता काटकर कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनपद के विभिन्न समाजसेवियों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

          *विद्यार्थियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन* 

विद्यालय के प्रबंधक केआर राय ने बताया कि अन्नपूर्णालय की स्थापना विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा के साथ स्वस्थ खानपान भी बेहद जरूरी है। विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के लिए भी लगातार प्रयास कर रहा है। कैंटीन के शुरू होने से विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में ही बेहतर भोजन की सुविधा मिल सकेगी।

     *समाजसेवा में योगदान देने वालों का सम्मान* 

समारोह में शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की पहल को विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सामाजिक सहभागिता, शिक्षा और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य से जुड़े प्रयासों पर भी जोर दिया गया।   *गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति* 

कार्यक्रम में डॉ. ऋषभदेव शुक्ला,कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’, आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायु’, सुशील कुमार साहिदुंदु, आद्या सिंह, प्रदीप, सूरज शर्मा, देवेंद्र वर्मा, राज कूपर, संतोष सिंह, गप्पू सिंह, प्रधानाचार्य निरुपमा श्रीवास्तव, शिव कुमार तिवारी, डॉ. अमित मिश्र, राज कुमार मिश्र और प्रांजल मिश्र सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि, सम्मानित समाजसेवियों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।