Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

छठ महापर्व को लेकर बनकटा थाने में पीस कमेटी की बैठक

सोहनपुर  गौर की आवाज पूर्वाचंल  सम्पादक तारकेश्वर गुप्ता देवरिया।छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को बनकटा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक…

छठ महापर्व को लेकर बनकटा थाने में पीस कमेटी की बैठक
छठ महापर्व को लेकर बनकटा थाने में पीस कमेटी की बैठक

सोहनपुर  गौर की आवाज पूर्वाचंल  सम्पादक तारकेश्वर गुप्ता देवरिया।छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को बनकटा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक में थानाध्यक्ष ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि घाट या उसके आसपास किसी प्रकार की समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक में उपनिरीक्षक संतोष मौर्य, ग्राम प्रधान बंजरिया, विद्यासागर, विजय पाण्डेय, राजेश, चंदन शर्मा, मनोज गुप्ता सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पुलिस ने सभी से सहयोग बनाए रखने की अपील की।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।