Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 10 नवंबर 2026

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

कोतवाली देहात गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर…

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

कोतवाली देहात गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध असलहों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, नौ नवंबर को कोतवाली देहात पुलिस ने पखरौली गांव के पास से करमचंद उर्फ सोनू पुत्र भगवानदीन निवासी मामपुर, थाना लंभुआ, जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली देहात थाने में मुकदमा अपराध संख्या 332/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद सादिक खान, मुख्य आरक्षी बृजेश यादव और आरक्षी फिरदौस आलम शामिल रहे।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।