Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 10 नवंबर 2026

चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास पुलिस ने दबोचा, चोरी का सामान बरामद; एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी मिलासोहनपुर गौर की आवाज, देवरिया। तारकेश्वर गुप्ता (देवरिया)। बनकटा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा…

चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद
चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास पुलिस ने दबोचा, चोरी का सामान बरामद; एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी मिला

सोहनपुर गौर की आवाज, देवरिया। तारकेश्वर गुप्ता (देवरिया)। बनकटा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक वाटरपंप और दो प्लास्टिक की बोरियों में रखा गेहूं बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बनकटा थाना पुलिस ने सोहनपुर ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर मुकदमा अपराध संख्या 261/2026, धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दुर्गेश गुप्ता (24) पुत्र सिंहासन गुप्ता तथा सूरज कन्नौजिया (19) पुत्र सिद्धू कन्नौजिया के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नोनार पाण्डेय गांव के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से HAVELLS INDIA कंपनी का एक फेज-1, एक एचपी वाटरपंप और दो प्लास्टिक की बोरियों में रखा गेहूं बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान चोरी का है और इसी मामले में दोनों की गिरफ्तारी की गई है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश गुप्ता का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बनकटा थाने में वर्ष 2022 में धारा 323, 427 और 506 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2026 में धारा 115(2), 126(2) और 351(3) बीएनएस के तहत भी मामला दर्ज है।दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।