कोतवाली नगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में वांछित एक आरोपित को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार, 8 नवंबर को उसे टुडई मोड़ से टाटियानगर जाने वाले मार्ग से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अवनीश सिंह उर्फ राणा (19) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम खानपुर, कुचेरा बाजार, मिल्कीपुर, थाना इनायतनगर, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, बीते दो नवंबर की रात कोतवाली नगर क्षेत्र की चौकी गोड़वा रामनगर इमिलियां के अंतर्गत ग्राम इमिलिया कला में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के साथ कथित रूप से अवैध खनन में संलिप्त लोगों ने मारपीट की थी। घटना के संबंध में कोतवाली नगर थाने में गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।मामले में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने अवनीश सिंह उर्फ राणा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 575/2026 में बीएनएस की धारा 191, 109, 351(3), 352, 131 और 121(1) के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित को अग्रिम विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे।
राजस्व टीम से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोपित युवक को पुलिस ने टुडई मोड़ के पास से दबोचा
कोतवाली नगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में वांछित एक आरोपित को कोतवाली नगर…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।