Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
रविवार, 8 नवंबर 2026

अनियंत्रित वाहन की टक्कर से सिपाही गंभीर

बाबूगंज पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गयागोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में रविवार को अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक…

अनियंत्रित वाहन की टक्कर से सिपाही गंभीर
अनियंत्रित वाहन की टक्कर से सिपाही गंभीर

बाबूगंज पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया

गोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में रविवार को अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बाबूगंज पेट्रोल पंप के सामने हुआ। घायल सिपाही की पहचान उपेंद्र के रूप में हुई है। वह पुलिस लाइन में तैनात बताए जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही उपेंद्र बाइक से बाबूगंज बाजार से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर कांस्टेबल ओमप्रकाश समेत स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल सिपाही को संभाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर भिजवाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबूगंज बाजार में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। इसके बावजूद कई वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। पेट्रोल पंप के सामने हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर बाजार में यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।