मार्टिनगंज गौर की आवाज ब्यूरो मोहम्मद सफदर खान बनगांव (आजमगढ़)। क्षेत्र के समाजसेवी एवं लोकप्रिय रामस्वारथ राजभर को गोरखपुर क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंत्री बनाए जाने पर मार्टिनगंज-बनगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल-मालाओं और मिठाई के साथ बधाई दी।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रामस्वारथ राजभर के आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के लोगों, मित्रों और समर्थकों ने उन्हें सम्मानित कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।समर्थकों ने कहा कि रामस्वारथ राजभर लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और आम लोगों की समस्याओं को उठाते रहे हैं। संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव की बात बताया।इस मौके पर रामस्वारथ राजभर ने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को मजबूती से उठाना और उनके हितों के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। समर्थकों में नई जिम्मेदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
रामस्वारथ राजभर बने गोरखपुर क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर
मार्टिनगंज गौर की आवाज ब्यूरो मोहम्मद सफदर खान बनगांव (आजमगढ़)। क्षेत्र के समाजसेवी एवं लोकप्रिय रामस्वारथ राजभर को गोरखपुर क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंत्री बनाए जाने पर…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।