Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 10 नवंबर 2026

पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी बघौना नहर पुलिया के पास बल्दीराय पुलिस ने दबोचा

बल्दीराय गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बल्दीराय पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया…

पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी बघौना नहर पुलिया के पास बल्दीराय पुलिस ने दबोचा
पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी बघौना नहर पुलिया के पास बल्दीराय पुलिस ने दबोचा

बल्दीराय गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बल्दीराय पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को बघौना नहर पुलिया के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई में जुट गई है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जिले में वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बल्दीराय थाना पुलिस को मुकदमे में वांछित आरोपी की तलाश थी। सोमवार, नौ नवंबर को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तलाश के क्रम में बघौना नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर राहुल यादव पुत्र गुड्डू यादव निवासी ग्राम मेहमूदपुर, मजरे हेमनापुर, थाना बल्दीराय, जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी थाना बल्दीराय में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 206/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87 और 65(1) के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्ञानेश दुबे, कांस्टेबल पंकज कुमार और कांस्टेबल मुलायम सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।