सेमरी बाईपास के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, चारों पहिए ऊपर हुए; वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला।
जयसिंहपुर गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमरी बाईपास के पास मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया और लोहे की रेलिंग से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार चालक बाल-बाल बच गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पलटने के बाद कार के चारों पहिए ऊपर हो गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव निवासी अनिल कुमार पांडेय पुत्र केसरी प्रसाद पांडेय मंगलवार सुबह कार से सेमरी बाजार की ओर जा रहे थे। नगईपुर गांव के पास नागपुर अंडरपास के नजदीक अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही कार पुलिया से टकराते हुए सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से भिड़ गई और पलट गई।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार की हालत देखकर लोग सहम गए। हालांकि चालक को गंभीर चोट नहीं आई। कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था और उस समय सड़क पर राहगीर भी मौजूद नहीं थे। संयोगवश बड़ा हादसा टल गया।

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।