Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

दो युवकों के पास से 16.81 ग्राम स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार

सोहनपुर गौर की आवाज पूर्वांचल सम्पादक तारकेश्वर गुप्ता देवरिया। बिहार के सिवान जिले के गुठनी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के दो युवकों को स्मैक के साथ…

दो युवकों के पास से 16.81 ग्राम स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार
दो युवकों के पास से 16.81 ग्राम स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार

सोहनपुर गौर की आवाज पूर्वांचल सम्पादक तारकेश्वर गुप्ता देवरिया। बिहार के सिवान जिले के गुठनी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से स्मैक लेकर जा रहे थे।पुलिस के बयान के मुताबिक 13 नवंबर की दोपहर गुठनी थाना क्षेत्र के डेरैला चिमनी भट्ठा के पास वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP52CE3632 पर सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ में उनकी पहचान सुजीत कुमार पासवान (22) पुत्र गंगाविष्णु पासवान तथा पंकज कुमार (20) पुत्र सत्येंद्र प्रसाद गौड़, दोनों निवासी अईडी थाना बनकटा, जिला देवरिया के रूप में हुई।तलाशी के दौरान सुजीत के पास से 10 ग्राम स्मैक तथा एक सैमसंग F70 मोबाइल बरामद हुआ। वहीं पंकज के पास से 6.81 ग्राम स्मैक तथा एक रियलमी मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों के पास से कुल 16.81 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पूछताछ में दोनों ने स्मैक के स्रोत के संबंध में कालीचरण चौहान का नाम बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्मैक की खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कालीचरण चौहान को मामले में फरार बताया गया है।पुलिस ने बरामद स्मैक, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।