Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
बुधवार, 11 नवंबर 2026

दीपावली काव्य प्रतियोगिता में रचना शिवपुरी ने हासिल किया प्रथम स्थान

साहित्य सोम संगम की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्वरचित रचना के लिए मिला सम्मान, जिले के साहित्यकारों ने दी बधाईसुलतानपुर गौर की आवाज ब्यूरो। सीतापुर की साहित्यिक संस्था साहित्य सोम संगम की ओर से…

दीपावली काव्य प्रतियोगिता में रचना शिवपुरी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दीपावली काव्य प्रतियोगिता में रचना शिवपुरी ने हासिल किया प्रथम स्थान

साहित्य सोम संगम की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्वरचित रचना के लिए मिला सम्मान, जिले के साहित्यकारों ने दी बधाई

सुलतानपुर गौर की आवाज ब्यूरो। सीतापुर की साहित्यिक संस्था साहित्य सोम संगम की ओर से दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता में सुलतानपुर की रचना शिवपुरी ने अपनी उत्कृष्ट स्वरचित रचना के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के साहित्यिक जगत में खुशी की लहर है।प्रतियोगिता का विषय 'यह दीपों का त्योहार दिवाली है, सबके जीवन में लाती खुशहाली है' रखा गया था। इसमें विभिन्न स्थानों के अनेक रचनाकारों ने अपनी काव्य प्रतिभा और रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से दीपावली के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।निर्णायक मंडल ने रचनाओं की मौलिकता, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और साहित्यिक उत्कृष्टता के आधार पर रचना शिवपुरी की रचना को प्रथम स्थान के लिए चयनित किया। इस उपलब्धि पर रचना शिवपुरी ने संस्था के संस्थापक, आयोजक मंडल और निर्णायक मंडल के प्रति आभार जताया।रचना शिवपुरी पीएमश्री केशकुमारी राजकीय इंटर कॉलेज, सुलतानपुर में उर्दू की अध्यापिका हैं। उनकी इस सफलता को साहित्यिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि पर मथुरा प्रसाद सिंह 'जटायु', बबिता जैन, रमेश चंद्र नंदवंशी, राजबहादुर राना, सर्वेश कांत वर्मा सहित जनपद के कई साहित्यकारों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।