Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 5 नवंबर 2026

टैंकर-ट्रेलर की भिड़ंत में चालक गंभीर, खड्ड में घुसा टैंकर,ट्रेलर छोड़कर चालक फरार

पीढ़ी-कूरेभार मार्ग पर आधी रात हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बचा वाहन; ट्रेलर छोड़कर चालक फरारजयसिंहपुर गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी-कूरेभार मार्ग पर बुधवार…

टैंकर-ट्रेलर की भिड़ंत में चालक गंभीर, खड्ड में घुसा टैंकर,ट्रेलर छोड़कर चालक फरार
टैंकर-ट्रेलर की भिड़ंत में चालक गंभीर, खड्ड में घुसा टैंकर,ट्रेलर छोड़कर चालक फरार

पीढ़ी-कूरेभार मार्ग पर आधी रात हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बचा वाहन; ट्रेलर छोड़कर चालक फरार

जयसिंहपुर गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी-कूरेभार मार्ग पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार टैंकर और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा घुसा। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।आधी रात को आमने-सामने भिड़े वाहन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब एक बजे पीढ़ी-कूरेभार मार्ग पर बझना गांव के चोपई का पुरवा के पास यह दुर्घटना हुई। कूरेभार की तरफ से पीढ़ी जा रहा टैंकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर के बाद टैंकर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टैंकर सड़क किनारे खड्ड में जा घुसा। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।

         हाईटेंशन लाइन से टकराने से बचा टैंकर

हादसे के दौरान एक बड़ा खतरा भी टल गया। सड़क किनारे खड्ड में घुसा टैंकर बिजली के खंभे और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बच गया। यदि वाहन बिजली के खंभे से टकरा जाता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। आसपास के लोगों ने हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर राहत में मदद की।

गंभीर हालत में चालक लखनऊ रेफर

दुर्घटना में टैंकर चालक सूरज पांडेय पुत्र कौशल पांडेय निवासी रवनिया, जयसिंहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने चालक की पहचान कर उनके परिजनों और पीढ़ी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।

ट्रेलर छोड़कर भागा चालक, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और तलाश में जुटी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुई।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।