राजस्व टीम पर जानलेवा हमला करने वाले अवैध खनन में संलिप्त 02 वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में राजस्व टीम पर हमले के मामले में प्रभावी कार्रवाई जारी
सुलतानपुर गौर की आवाज ब्यूरो।अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम पर किए गए जानलेवा हमले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की। 02 नवम्बर की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम इमिलिया कला में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के साथ अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों द्वारा मारपीट एवं हमला किया गया था। उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर गंभीर धाराओं में दो अभियोग पंजीकृत किए गए थे।

प्रकरण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 04 नवम्बर 2026 को थाना अखण्डनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुण्डाभैरोपुर सर्विस लेन अण्डरपास के पास घेराबंदी कर बिना नम्बर प्लेट लगी काली थार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त संदीप सिंह उर्फ विनय प्रताप सिंह एवं आदित्य सिंह उर्फ प्रशान्त सिंह घायल हो गए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के द्वारा अवैध कब्जा की गई ग्राम प्यागपट्टी में गाटा संख्या 201 बंजर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा गाटा संख्या 253 व 254 में अवैध निर्माण के संबंध में सुधा सिंह पत्नी सतीश सिंह को नोटिस दिया गया तथा अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर एवं .12 बोर), दो जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की काली थार बरामद की गई है। मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना अखण्डनगर पर मु0अ0सं0 266/2026 धारा 109 बीएनएस एवं 3/25/27 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग।

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।