सुलतानपुर गौर की आवाज ब्यूरो।परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को बीआरसी धनपतगंज में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में शारीरिक, बौद्धिक, दृष्टि एवं श्रवण दिव्यांग 108 बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार 146 उपकरण वितरित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज वेद प्रकाश यादव रहे। अतिथियों ने बच्चों को उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। इससे बच्चों को पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।कार्यक्रम का संचालन जीतेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर नवीन प्रकाश पांडेय, दिनेश वर्मा, रेखा वर्मा, जटाशंकर तिवारी, नीतू मिश्रा समेत अन्य स्पेशल एजुकेटर मौजूद रहे।
दिव्यांग बच्चों को वितरित किए गए सहायक उपकरण
सुलतानपुर गौर की आवाज ब्यूरो।परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को बीआरसी धनपतगंज में वितरण…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।