Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 5 नवंबर 2026

डोडापुर में सगीर अहमद के घर हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप,एडिशनल एसपी समेत अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

दो वाहनों से पहुंचे थे युवक, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई संदिग्धों की गतिविधियां; एडिशनल एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षणगोसाईगंज गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र के…

डोडापुर में सगीर अहमद के घर हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप,एडिशनल एसपी समेत अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
डोडापुर में सगीर अहमद के घर हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप,एडिशनल एसपी समेत अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

दो वाहनों से पहुंचे थे युवक, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई संदिग्धों की गतिविधियां; एडिशनल एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

गोसाईगंज गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र के डोडापुर गांव में बीती रात सगीर अहमद के घर हवाई फायरिंग किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दो वाहनों से पहुंचे कुछ युवकों ने घर के सामने हवाई फायरिंग की। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। आनन-फानन में एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील सिंह, गोसाईगंज थाना प्रभारी अखंड देव मिश्रा और चौकी प्रभारी अशोक चौरसिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध युवकों और उनके वाहनों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। इसके साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल हवाई फायरिंग किए जाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावर कौन थे और किस वजह से सगीर अहमद के घर पहुंचे थे। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।