सुल्तानपुर गौर की आवाज ब्यूरो।रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से एक यात्री अचेत होकर गिर पड़ा। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कांस्टेबल अशोक कुमार यादव ने तत्परता दिखाते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से यात्री की जान बच गई।जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम करीब 4:30 बजे भदोही जिले के जंगीगंज थाना क्षेत्र के बालीपुर गांव निवासी अली (36) पुत्र नासिरउद्दीन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।यात्री को गिरता देख प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अशोक कुमार यादव तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने एक अन्य यात्री की सहायता से ऑटो की व्यवस्था की और अचेत यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत में सुधार हुआ।स्वस्थ होने के बाद जीआरपी ने यात्री को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। कांस्टेबल की तत्परता और मानवीय पहल की स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने सराहना की।
जीआरपी कांस्टेबल की तत्परता से बची यात्री की जान
सुल्तानपुर गौर की आवाज ब्यूरो।रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से एक यात्री अचेत होकर गिर पड़ा। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कांस्टेबल अशोक कुमार यादव ने तत्परता दिखाते…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।