हलियापुर गौर की आवाज संवाद सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे।एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।हादसे की सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 85.6, दाहिनी लेन (आरएचएस), पैकेज-03 के पास हुआ। बाइक सवार दोनों युवक हीरो स्प्लेंडर पर यात्रा कर रहे थे। बाइक का पंजीकरण नंबर यूपी 50 डीडी 5003 है। हादसे में आजमगढ़ जिले के जीयापुर (सगड़ी) थाना क्षेत्र के अजमतगढ़, वार्ड नंबर छह निवासी दुर्गेश साहनी (35) पुत्र पिछई साहनी और कृष्ण चंद्र जायसवाल (33) पुत्र शिवशंकर प्रसाद जायसवाल घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीमें
हादसे की सूचना दोपहर 3:05 बजे मिली। इसके बाद 3:08 बजे एपीको एंबुलेंस, 3:09 बजे एपीको सेफ्टी टीम, 3:15 बजे कोरल पेट्रोलिंग टीम और 3:18 बजे यूपीईडा का गश्ती दल मौके पर पहुंचा। यूपीईडा की एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
इलाज के दौरान एक युवक की मौत
घायल दुर्गेश साहनी को कुमारगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे युवक कृष्ण चंद्र जायसवाल का उपचार कराया गया। घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हलियापुर टोल प्लाजा पर सुरक्षित खड़ा करा दिया गया। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।