Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
बुधवार, 11 नवंबर 2026

भैया दूज पर बहन के घर जा रहा भाई सड़क हादसे में घायल

सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायलकौशाम्बी गौर की आवाज ब्यूरो संदीप कुमार। कोखराज थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भैया दूज के…

भैया दूज पर बहन के घर जा रहा भाई सड़क हादसे में घायल
भैया दूज पर बहन के घर जा रहा भाई सड़क हादसे में घायल

सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

कौशाम्बी गौर की आवाज ब्यूरो संदीप कुमार। कोखराज थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भैया दूज के पर्व पर अपनी बहन के घर त्योहार मनाने जा रहा एक युवक बाइक समेत पेड़ से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में शोक छा गया।

जानकारी के अनुसार, करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव निवासी अनुज गुप्ता (उम्र लगभग 24 वर्ष), पुत्र मक्खन लाल गुप्ता, बुधवार शाम करीब 7 बजे बाइक से अपनी बहन के घर कसिया पश्चिम गांव जा रहे थे।जैसे ही वह कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहा से आगे तालाब के पास पहुंचे, सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक से दूर छिटककर सड़क पर जा गिरे और लहूलुहान हो गए।हादसा देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस, 108 एंबुलेंस और कोखराज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घायल के रिश्तेदार और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।