Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

ठगी की रकम होल्ड कराकर पीड़ित को वापस दिलाए 9,373 रुपये

देवरिया गौर की आवाज ब्यूरो।थाना बनकटा की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की 9,373 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। रकम वापस मिलने पर पीड़ित…

ठगी की रकम होल्ड कराकर पीड़ित को वापस दिलाए 9,373 रुपये
ठगी की रकम होल्ड कराकर पीड़ित को वापस दिलाए 9,373 रुपये

देवरिया गौर की आवाज ब्यूरो।थाना बनकटा की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की 9,373 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के मामलों में समय से शिकायत करने की अहमियत भी सामने आई है।

         शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई साइबर टीम

बनकटा थाना क्षेत्र निवासी अनीश बरनवाल पुत्र अनिल बरनवाल साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। पीड़ित ने 21 जुलाई 2024 को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के लिए उन्हें ACK नंबर 33107240092174 आवंटित किया गया था।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना बनकटा की साइबर पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित प्रक्रिया के तहत ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। पुलिस के प्रयास से 9,373 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर जताया आभार

बैंक खाते में रुपये वापस आने के बाद पीड़ित अनीश बरनवाल ने राहत की सांस ली। उन्होंने थाना बनकटा की साइबर पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को साइबर अपराध से प्रभावित लोगों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक रंजन सिंह, कांस्टेबल विद्यासागर, कांस्टेबल अमृत राजभर और महिला कांस्टेबल जूही यादव शामिल रहे।   

           ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत

देवरिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर देरी न करें। तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी की धनराशि को होल्ड कराने और वापस पाने की संभावना बढ़ सकती है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।