Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शनिवार, 7 नवंबर 2026

फायरिंग के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक घर के बाहर असलहों से की गई थी ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके से मिले थे 12 खोखे

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि सांवाददाता। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में नामजद तीन आरोपियों को सेशन कोर्ट से अंतरिम अग्रिम जमानत मिल गई है। आरोप??…

फायरिंग के तीन आरोपियों की  गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक  घर के बाहर असलहों से की गई थी ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके से मिले थे 12 खोखे
फायरिंग के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक घर के बाहर असलहों से की गई थी ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके से मिले थे 12 खोखे

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि सांवाददाता। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में नामजद तीन आरोपियों को सेशन कोर्ट से अंतरिम अग्रिम जमानत मिल गई है। आरोपी प्रियांशु सिंह, शिवेंद्र सिंह और अजय वर्मा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अधिवक्ता रणजीत सिंह त्रिशुंडी के जरिए सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी। मामले के अनुसार, गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के डोडापुर निवासी सगीर अहमद ने पांच नवंबर 2026 को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रात करीब 9:15 बजे आरोपी अपने छह अज्ञात साथियों के साथ कार से उनके घर पहुंचे। आरोपियों के पास अवैध असलहों के साथ लाइसेंसी राइफलें भी थीं। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए घर के बाहर फायरिंग की गई। इस दौरान गुलशाद अहमद को निशाना बनाकर गोली चलाई गई, लेकिन वह झुक गए। गोली दीवार और खिड़की के शीशे को तोड़ते हुए घर के अंदर चली गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस को घटनास्थल से 12 कारतूस के खोखे मिले थे। मामले में न्यायाधीश राकेश पांडेय की अदालत ने तीनों आरोपियों की अंतरिम अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। कोर्ट ने अभियोजन अभिलेख तलब करते हुए अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 16 नवंबर की तारीख नियत की है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।