Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 3 नवंबर 2026

कार्यक्रम से चोरी हुई डीजे मशीन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान चोरी हुई डीजे मशीन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों क??…

कार्यक्रम से चोरी हुई डीजे मशीन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
कार्यक्रम से चोरी हुई डीजे मशीन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान चोरी हुई डीजे मशीन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर निवासी मोहम्मद अली अहमद (22) और गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत निवासी अर्जुन कुमार उर्फ निक्का (24) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर को कस्बा गोसाईंगंज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान वहां से एक डीजे मशीन चोरी हो गई थी। घटना के संबंध में पीड़िता ने दो नवंबर को थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।मंगलवार को उपनिरीक्षक अनिल कुमार सक्सेना को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल आरोपी चपरहवा के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई लॉर्ड कंपनी की डीजे मशीन (मॉडल LORD DJS 2500) बरामद हुई।पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद अली अहमद के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अर्जुन कुमार उर्फ निक्का के खिलाफ भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल सक्सेना, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार, नरसिंह यादव, उमेश चन्द्र और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

 

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।