मोतिगरपुर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मोतिगरपुर और जयसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को कैथवारा मोड़ के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 864 ग्राम 41 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3.25 करोड़ रुपये बताई है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मोतिगरपुर अनिरुद्ध कुमार सिंह और थानाध्यक्ष जयसिंहपुर विवेक कुमार राय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर को मुकदमा संख्या 211/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित पांच आरोपियों को कैथवारा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश मिश्रा (24) निवासी दियरा बाजार, अंकित मिश्रा (25) निवासी चौपरिया थाना लम्भुआ, चित्रांश सिंह (23) निवासी मलवा, अभिषेक गोस्वामी (24) निवासी मलिकपुर बखरा, थाना मोतिगरपुर और आदित्य सिंह (24) निवासी धरसौली थाना जयसिंहपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नियों में रखी 864 ग्राम 41 मिलीग्राम स्मैक के अलावा 3210 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और तीन बैग बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से दिनेश के खिलाफ चार, अंकित के खिलाफ चार, अभिषेक के खिलाफ 12 और आदित्य के खिलाफ नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। चित्रांश का आपराधिक इतिहास निरंक बताया गया है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बरामदगी के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने भी इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय, उपनिरीक्षक गुलाबचंद पाल सहित मोतिगरपुर और जयसिंहपुर थानों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
3.25 करोड़ की स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
मोतिगरपुर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मोतिगरपुर और जयसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को कैथवारा…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।