Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

बार अध्यक्ष-महासचिव ने डीएम-एडीएम से की शिष्टाचार मुलाकात

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता।अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शारदा प्रसाद मिश्रा एवं महासचिव सूर्यनाथ यादव ने कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियो के साथ बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत…

बार अध्यक्ष-महासचिव ने डीएम-एडीएम से की शिष्टाचार मुलाकात
बार अध्यक्ष-महासचिव ने डीएम-एडीएम से की शिष्टाचार मुलाकात

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता।अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शारदा प्रसाद मिश्रा एवं महासचिव सूर्यनाथ यादव ने कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियो के साथ बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान डीएम व एडीएम से बार अध्यक्ष एवं महासचिव ने अधिवक्ता हित एवं न्याय हित में न्यायिक प्रणाली को अच्छे तरीके से संचालित करने की पहल किया। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बार अध्यक्ष एवं महासचिव को अधिवक्ता हित व न्याय हित में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है। डीएम ने कहा कि बगैर अधिवक्ताओं के सहयोग के न्यायिक प्रक्रिया को संचालित करना संभव नहीं है। डीएम ने अधिवक्ताओं से भी समुचित सहयोग की अपेक्षा किया, जिस पर सभी पदाधिकारी ने समुचित सहयोग का भरोसा दिया है। वहीं एडीएम एफआर ने भी समुचित सहयोग का भरोसा दिया है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष करुणा शंकर पांडेय, उपाध्यक्ष शालिनी तिवारी,वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभान तिवारी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।