Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

लौह पुरुष के सम्मान को लेकर मंत्री ने उठाए सवाल

लंभुआ गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कुर्मी समाज को एकजुट होने का संदेश दिया।…

लौह पुरुष के सम्मान को लेकर मंत्री ने उठाए सवाल
लौह पुरुष के सम्मान को लेकर मंत्री ने उठाए सवाल

लंभुआ गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कुर्मी समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज को राजनीतिक दलों में बंटने के बजाय आपसी एकता और महापुरुषों के सम्मान के लिए आगे आना चाहिए। सुलतानपुर में सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही जनपद के किसी प्रमुख स्थान पर उनकी प्रतिमा स्थापित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका          को सराहा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राजनीतिक सूझबूझ से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। तत्कालीन उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में उनका योगदान देश की एकता और अखंडता के लिए अविस्मरणीय है। हैदराबाद रियासत के भारत में विलय में उनकी भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत भी बताई।

      सुलतानपुर में प्रतिमा नहीं होने पर जताई नाराजगी

 मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए इतना बड़ा योगदान देने वाले लौह पुरुष की प्रतिमा सुलतानपुर में स्थापित नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर सरदार पटेल को अपेक्षित सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने जनपद के किसी प्रमुख स्थान पर उनकी प्रतिमा स्थापित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की ओर भी इशारा करते हुए इस दिशा में पहल करने की बात कही। अपने संबोधन में उन्होंने लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा का भी उल्लेख किया।

राजनीतिक दलों में बंटने के बजाय एकजुट हो समाज

कैबिनेट मंत्री ने कुर्मी समाज की राजनीतिक स्थिति पर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज के लोग सपा, भाजपा और अपना दल सहित अलग-अलग राजनीतिक दलों में बंटे हुए हैं। राजनीतिक विचारधारा अलग-अलग हो सकती है, लेकिन सामाजिक एकता और महापुरुषों के सम्मान के मुद्दे पर सभी को एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता मजबूत करने का आह्वान किया।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंसाराम वर्मा ने की। कैबिनेट मंत्री के पहुंचने पर क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेता भी मौजूद रहे। मंच पर कई प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शारदा प्रसाद मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शर्मा, महासचिव सूर्यनाथ यादव, अशोक सिंह बिसेन, विकास वर्मा और अविनाश पटेल सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरदार पटेल के विचारों, उनके ऐतिहासिक योगदान और सामाजिक एकता के संदेश पर चर्चा हुई।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।