Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

राहुल सिंह हत्याकांड में जिला जज की अदालत में गवाह से जिरह, बचाव पक्ष ने गवाह से पूछे सवाल

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि सांवाददाता। अमेठी जिले के चर्चित राहुल सिंह हत्याकांड में जिला जज सुनील कुमार की अदालत में सुनवाई जारी है। शुक्रवार को मुकदमे की सुनवाई के दौरान गवाह अरुण सिंह की गवाही पर…

राहुल सिंह हत्याकांड में जिला जज की अदालत में गवाह से जिरह, बचाव पक्ष ने गवाह से पूछे सवाल
राहुल सिंह हत्याकांड में जिला जज की अदालत में गवाह से जिरह, बचाव पक्ष ने गवाह से पूछे सवाल

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि सांवाददाता। अमेठी जिले के चर्चित राहुल सिंह हत्याकांड में जिला जज सुनील कुमार की अदालत में सुनवाई जारी है। शुक्रवार को मुकदमे की सुनवाई के दौरान गवाह अरुण सिंह की गवाही पर बचाव पक्ष की ओर से जिरह की गई। हालांकि अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा की जिरह पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने शेष जिरह के लिए दो नवंबर की तारीख नियत की है।अभियोजन पक्ष के मुताबिक, घटना 29 अक्टूबर 2021 की सुबह करीब 8:30 बजे अमेठी थाना क्षेत्र के धौरा गांव में हुई थी। गांव निवासी वादी वंशबहादुर सिंह के पुत्र राजीव सिंह, राहुल सिंह, शरण सिंह, सुभाष सिंह और नाती आकाश सिंह घर के दक्षिण तरफ स्थित अपने खेत में चक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान विपक्षीगण एकराय होकर मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडे, फरसा, कुल्हाड़ी समेत अन्य धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया।आरोप है कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची परिवार की महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की।अचानक हुए इस हमले में कई लोग घायल हो गए, जबकि गंभीर चोटों के चलते राहुल सिंह की मौत हो गई थी। मामले में दर्ज मुकदमे की सुनवाई जिला जज की अदालत में चल रही है। शुक्रवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने गवाह अरुण सिंह से घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए। जिरह पूरी न होने के कारण अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दो नवंबर की तारीख तय की है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।