Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, फर्नीचर कारोबारी समेत दो युवकों की मौत

कादीपुर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। पदारथपुर उपाध्याय गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे पर रोडवेज बस और बाइक क??…

रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, फर्नीचर कारोबारी समेत दो युवकों की मौत
रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, फर्नीचर कारोबारी समेत दो युवकों की मौत

कादीपुर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। पदारथपुर उपाध्याय गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे पर रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक करीब 10 फीट दूर जाकर गिरे। इनमें एक युवक बस के पहिए के नीचे आ गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काम के सिलसिले में निकले थे दोनों युवक

पुलिस के अनुसार, कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा (21) पुत्र संतोष विश्वकर्मा कादीपुर की मंदिर वाली गली स्थित फर्नीचर शोरूम पर काम करते थे। उनके पिता संतोष भी फर्नीचर का कारोबार करते हैं। दीपक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और अभी अविवाहित थे। वहीं, मालापुर निवासी मुकेश (27) भी उसी दुकान पर काम करते थे। वह भी चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों बाइक से फर्नीचर का काम करने राईबीगो जा रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि काम के लिए निकले दोनों युवक घर वापस नहीं लौटेंगे। आमने-सामने की भिड़ंत में गई दोनों की जान

बताया गया कि दोनों युवक खरगूपुर पुरवे से निकलकर लखनऊ-बलिया हाईवे पर पदारथपुर उपाध्याय गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सुलतानपुर की ओर से कादीपुर जा रही रोडवेज बस से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोग दुर्घटना का मंजर देखकर सहम गए।       मुकेश के पीछे छूट गए पत्नी और तीन बच्चे

हादसे में जान गंवाने वाले मुकेश के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे मानवी (15), शिवा (12) और ऋषभ (11) हैं। तीनों बच्चे क्रमशः कक्षा आठ, सात और छह में पढ़ते हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों के सिर से सहारा छिन गया। वहीं दीपक की मौत से उनके माता-पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

           कछ मेिनट तक हाईवे पर बाधित रहा आवागमन

दुर्घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के चलते करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस को भी कब्जे में ले लिया है।

                       हेलमेट नहीं पहने होने की भी चर्चा

दीपक के पड़ोसी ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि वह घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे के समय दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। हालांकि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।  परिजनों की तहरीर पर होगी कार्रवाई

सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है और गांवों में शोक का माहौल है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।