Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

पुलिस के बिछाए जाल में फंसे छह वांछित आरोपितों को किया गिरफ्तार

कोतवाल नगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मारपीट, जानलेवा हमले, धमकी और अन्य गंभीर आरोपों से…

पुलिस के बिछाए जाल में फंसे छह वांछित आरोपितों को किया गिरफ्तार
पुलिस के बिछाए जाल में फंसे छह वांछित आरोपितों को किया गिरफ्तार

कोतवाल नगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मारपीट, जानलेवा हमले, धमकी और अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े मुकदमे में वांछित चल रहे छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को मुचखाईं मोड़ से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया।  गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली नगर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 0567/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 3(5), 333, 324(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में नामजद आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय थी।

             मुचखाईं मोड़ से छह आरोपित गिरफ्तार

शनिवार 31 अक्टूबर को कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और पुलिस कार्रवाई के आधार पर मुचखाईं मोड़ से छह वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुलजार खान (42), गुलशेर खान (36), सद्दाम खान (34), शेर खान (25), मो. असगर खान (55) और रुस्तम खान (22) के रूप में हुई है। सभी आरोपित हरिहर ईशापुर लाला का पुरवा, थाना कोतवाली नगर, जनपद सुलतानपुर के निवासी बताए गए हैं।        अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

            इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

छह आरोपितों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक द्विवेश त्रिवेदी, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी राहुल गुप्ता, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार मौर्य, आरक्षी विकास सिंह और आरक्षी धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।