चांदा गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद के बाद किशोरी और युवक ने खुद को आग लगा ली। घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सुबह से चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी शिवम सिंह (25) का 17 वर्षीय किशोरी से पिछले कुछ महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार सुबह से ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। देर शाम करीब 7:30 बजे किशोरी शिवम के घर पहुंच गई। वहां दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। घटना के बाद मची अफरातफरी
आरोप है कि इसी दौरान घर में रखे पेट्रोल की वजह से दोनों आग की चपेट में आ गए। आग लगते ही दोनों चीखने-चिल्लाने लगे। परिजनों ने तत्काल आग बुझाई और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना पर सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।