Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
सोमवार, 9 नवंबर 2026

प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय को पितृशोक, पत्रकार जगत में शोक की लहर

 शाम पैतृक गांव डीहपुर पहुंच सकता है पार्थिव शरीर दीदारगंज डीहपुर गौर की आवाज़ ब्यूरो मोहम्मद सफदर खान आजमगढ़ ।आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ईजा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार…

प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय को पितृशोक, पत्रकार जगत में शोक की लहर
प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय को पितृशोक, पत्रकार जगत में शोक की लहर

 शाम पैतृक गांव डीहपुर पहुंच सकता है पार्थिव शरीर

 दीदारगंज डीहपुर गौर की आवाज़ ब्यूरो मोहम्मद सफदर खान आजमगढ़ ।आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ईजा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विवेकानंद पांडेय के पिता शशिभूषण पांडेय (62 वर्ष) का शनिवार, 7 नवंबर की देर रात मुंबई में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही परिवार, गांव और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।पिता के निधन की सूचना मिलते ही विवेकानंद पांडेय अपने भाई के साथ मुंबई पहुंचे। परिजनों द्वारा दिवंगत शशिभूषण पांडेय के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के माध्यम से मुंबई से उनके पैतृक गांव डीहपुर लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की संभावना है।शशिभूषण पांडेय के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन से गांव में भी मातम का माहौल है। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार एवं ईजा के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय के पिता के निधन की खबर सुनकर पत्रकार साथियों में भी गहरा दुःख व्याप्त है।विभिन्न पत्रकार संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार साथियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शशिभूषण पांडेय का निधन परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।एक पिता का साया उठ जाना ऐसा दुख है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी नहीं हो सकती। इस कठिन घड़ी में पूरा पत्रकार समाज विवेकानंद पांडेय एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।