गोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद (सुलतानपुर) थाना क्षेत्र के राजापुर (बीडी)गांव में सोमवार दोपहर ब्यूटी पार्लर के पीछे खेत में नवजात शिशु मिलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे कपड़े में लिपटा हुआ पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे राजापुर में संचालित ब्यूटी पार्लर के पीछे खेत से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर पार्लर संचालिका के पति राकेश कसौधान मौके पर पहुंचे। वहां कपड़े में लिपटा नवजात शिशु रोता हुआ मिला। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान गांव की एक महिला नवजात को अपने साथ घर ले गई।ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की टीम और बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल सत्येंद्र कुशवाहा और महिला कांस्टेबल रूबी ने नवजात को मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर पहुंचाकर भर्ती कराया।थानाध्यक्ष अखंड देव मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी चाइल्ड केयर विभाग को दे दी गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूटी पार्लर के पीछे खेत में मिला नवजात शिशु,मचा हड़कंप, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
गोसाईंगंज गौर की आवाज संवाद (सुलतानपुर) थाना क्षेत्र के राजापुर (बीडी)गांव में सोमवार दोपहर ब्यूटी पार्लर के पीछे खेत में नवजात शिशु मिलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।