Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 5 नवंबर 2026

दीपावली पर पांच पर्वों का अद्भुत संयोग, धनतेरस से भाई दूज तक रहेगी धूम

पंडित कृष्णकांत मालवीय ने बताया पांचों त्योहारों का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्वसुलतानपुर गौर की आवाज ब्यूरो। दीपावली पर्व पर इस वर्ष पांच प्रमुख त्योहारों का विशेष संयोग बन रहा है। धनतेरस से शुरू…

दीपावली पर पांच पर्वों का अद्भुत संयोग, धनतेरस से भाई दूज तक रहेगी धूम
दीपावली पर पांच पर्वों का अद्भुत संयोग, धनतेरस से भाई दूज तक रहेगी धूम

पंडित कृष्णकांत मालवीय ने बताया पांचों त्योहारों का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

सुलतानपुर गौर की आवाज ब्यूरो। दीपावली पर्व पर इस वर्ष पांच प्रमुख त्योहारों का विशेष संयोग बन रहा है। धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलने वाले इस पर्व में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाए जाएंगे। प्रसिद्ध धर्माचार्य एवं भागवताचार्य पंडित कृष्णकांत मालवीय ने बताया कि छह नवंबर को धनतेरस, आठ नवंबर को नरक चतुर्दशी और दीपावली, दस नवंबर को गोवर्धन पूजा तथा 11 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर शाम 6:02 से 7:57 बजे तक, नरक चतुर्दशी पर सुबह 5:18 से 6:22 बजे तक अभ्यंग स्नान और दीपावली पर शाम 5:54 से 7:50 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त है। गोवर्धन पूजा का मुहूर्त सुबह 6:22 से 8:33 बजे तक तथा भाई दूज पर दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक तिलक का शुभ समय है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।