Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
बुधवार, 4 नवंबर 2026

खनन व राजस्व टीम पर हमले के मामले में वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा, अवैध पिस्टल, कारतूस और स्कॉर्पियो बरामदकोतवाली नगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।खनन एवं राजस्व टीम पर हमला करने के मामले में वांछित आरोपितों की तलाश में जुटी कोतवाल??…

खनन व राजस्व टीम पर हमले के मामले में वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
खनन व राजस्व टीम पर हमले के मामले में वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

राजस्व टीम पर हमले के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार; राहुल पर 10 और संदीप पर छह मुकदमे दर्ज

कोतवाली नगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। रामनगर अमिलिया में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार सुबह कोतवाली नगर और अखंडनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस की दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, तमंचे, कारतूस और दो वाहन बरामद किए हैं। उधर, प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ भी अभियान तेज कर डंपर और जेसीबी सीज किए हैं। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम पर बोला हमला

सोमवार देर रात एसडीएम सदर के सीयूजी नंबर पर रामनगर अमिलिया में अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार सदर धर्मेंद्र यादव, लेखपाल कुंवर बृजेश सिंह और लेखपाल सुमित कुमार को गार्ड तथा खनन विभाग की टीम के साथ मौके पर भेजा। आरोप है कि राजस्व टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद अवैध खनन में संलिप्त लोगों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए टीम पर हमला कर दिया।हमले में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दोनों लेखपाल भी चोटिल हो गए। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कीं।कोतवाली नगर क्षेत्र में सुबह पांच बजे मुठभेड़

 

आरोपियों की तलाश में जुटी कोतवाली नगर पुलिस की बुधवार सुबह करीब पांच बजे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान अमिलिया कला निवासी राहुल सिंह के पैर में गोली लगी। उसके दो अन्य साथियों प्रतापपुर बंधुआ कला निवासी नौशाद और करौदी कला थाना क्षेत्र के रवानिया निवासी मनोज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद की है। पुलिस के अनुसार, घायल राहुल सिंह के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में आयुध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमले समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। उसे उपचार के लिए राजकीय स्वशासी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 अखंडनगर में दूसरी मुठभेड़, दो आरोपी घायल

पहली मुठभेड़ के कुछ घंटे बाद बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे अखंडनगर पुलिस की बदमाशों से दूसरी मुठभेड़ हो गई। इसमें अमिलिया कला निवासी संदीप सिंह और नकहा महमूदपुर निवासी प्रशांत सिंह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, इनके कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा, 12 बोर का एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की काली थार बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि संदीप सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

खनन के खिलाफ प्रशासन ने तेज किया अभियान

राजस्व टीम पर हमले के बाद पुलिस और प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। खनन में इस्तेमाल किए जा रहे डंपर और जेसीबी को सीज करने की कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रखने की तैयारी है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।