खेतासराय गौर की आवाज उमेश कुमार सिंह (जौनपुर)। विकासखंड शाहगंज सोंधी की ग्राम पंचायत शाहापुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसमें 75 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी सतीश यादव प्रिंस के सामने ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल बनवाने की मांग रखी थी। उन्होंने इस मांग को सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव के समक्ष उठाया। इसके बाद धनराशि स्वीकृत हुई।स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में खुशी है। सतीश यादव प्रिंस ने मंत्री का आभार जताया। ग्रामीणों को अब निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।
अंबेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण को 10 लाख स्वीकृत
खेतासराय गौर की आवाज उमेश कुमार सिंह (जौनपुर)। विकासखंड शाहगंज सोंधी की ग्राम पंचायत शाहापुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।