Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

पुलिस की तत्परता से बीमार बालक को मिला उपचार सोहनपुर में अकेले रोता मिला 12 वर्षीय बालक, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पिता को सौंपा

बनकटा गौर की आवाज, तारकेश्वर गुप्ता(देवरिया)। थाना बनकटा क्षेत्र के सोहनपुर में बुधवार को बीमार अवस्था में अकेले रो रहे 12 वर्षीय बालक को यूपी-112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिलाया।…

पुलिस की तत्परता से बीमार बालक को मिला उपचार  सोहनपुर में अकेले रोता मिला 12 वर्षीय बालक, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पिता को सौंपा
पुलिस की तत्परता से बीमार बालक को मिला उपचार सोहनपुर में अकेले रोता मिला 12 वर्षीय बालक, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पिता को सौंपा

बनकटा गौर की आवाज, तारकेश्वर गुप्ता(देवरिया)। थाना बनकटा क्षेत्र के सोहनपुर में बुधवार को बीमार अवस्था में अकेले रो रहे 12 वर्षीय बालक को यूपी-112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद पुलिस ने बालक के परिजनों से संपर्क कर उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता से बालक को समय पर उपचार मिल सका।

          सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार, बुधवार 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:54 बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि सोहनपुर में एक बालक अकेले रो रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी 8107 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बालक को अपने संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ की। बालक ने अपना नाम सुमित यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव और निवासी सिरसिया मिश्र, थाना खामपार, जनपद देवरिया बताया।

           उल्टियां होने पर अस्पताल पहुंचाया

पुलिस के अनुसार, बालक की तबीयत खराब थी और उसे उल्टियां हो रही थीं। उसकी स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बालक का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद पुलिस टीम उसे थाना बनकटा लेकर पहुंची और उसके परिजनों से संपर्क साधा।

              पिता को सकुशल सौंपा बालक

सूचना मिलने पर बालक के पिता ओमप्रकाश यादव थाने पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने बालक को उनके सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल अपने परिवार तक पहुंचने से परिजनों को राहत मिली। पुलिस की इस तत्परता से बीमार बालक को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी।संकट में बच्चों की मदद करने की अपील

देवरिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई बच्चा अकेले, असहाय या संकट की स्थिति में दिखाई दे तो तत्काल यूपी-112 अथवा नजदीकी थाने को सूचना दें। समय पर सूचना मिलने से जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।